DAV Class 6 Hindi Chapter 20 Question Answer Aaya Vasant

कविता में से

1. वसंत आने पर जग में क्या-क्या परिवर्तन दिखाई देता है?

उत्तर: वसंत आने पर हर ओर का माहौल खुशनुमा हो जाता है। प्रकृति की शोभा अपने चरम पर आ जाती है। खेतों में सरसों, आम के पेड़ों पर बौरें, रंग-बिरंगे फूलों पर भौरें मँडराने लगते हैं। चारों तरफ सुख-शांति की असीम आभा फैल जाती है।

2. घर आँगन सुंदर क्यों लग रहा है?

उत्तर: वसंत के मौसम में मीठी धूप से वातावरण ऊष्म हो जाता है और हवा भी अपने साथ नए-नए फूलों की खुशबू लाती है जिससे पूरा वातावरण सुगंधित हो गया है इसलिए घर आँगन सुंदर लग रहा है।

3. वसंत आने पर भँवरे और कोयल क्या करते हैं?

उत्तर: वसंत के आने पर भँवरे रंग-बिरंगे फूलों पर बैठकर फूलों का रसपान करते हैं तथा हर्षित मन से गीत गाते हैं और कोयल अपने मधुर ध्वनि में कुहू-कुहू की तन छेड़ती है।

4. वसंत आने पर सभी जीव कैसा अनुभव कर रहे हैं?

उत्तर: वसंत के आने पर सभी जीव सुख-शांति और नवीन स्फूर्ति का अनुभव कर रहे हैं।

बातचीत के लिए

1. वसंत को ऋतुओं का राजा (ऋतुराज) क्यों कहा जाता है?

उत्तर: इस ऋतु में न ही अधिक गर्मी और न अधिक ठंड पड़ती है । खेती-बाड़ी के लिए भी यह ऋतु उत्तम होती है। इस ऋतु में नाना प्रकार के फूल भी उगते हैं। सभी दृष्टियों से लगभग सभी जीवधारियों के लिए श्रेष्ठ होने के कारण वसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा या ऋतुराज कहा जाता हैं।

2. वसंत के बाद कौन-सी ऋतु आती है?

उत्तर: वसंत के बाद ग्रीष्म ऋतु आता है।

3. कविता में कवि किस सुख का अंत न होने की बात कर रहा है?

उत्तर: कविता में कवि वसंत ऋतु के आने पर जितनी खुशियों का आगमन होता है उससे सारे जीव प्रसन्नचित्त और सुखी रहते हैं। कविता में इसी सुख के अंत न होने की बात कही जा रही है।

4. आपको कौन-सी ऋतु पसंद है और क्यों?

उत्तर: मुझे सर्दियों का मौसम पसंद हैं क्योंकि इस मौसम में रातें बड़ी और दिन छोटे होते हैं। इसके अलावा इस मौसम में बीमारियों के होने और बढ़ने का खतरा बहुत कम रहता है।

अनुमान और कल्पना

1. कविता में वसंत ऋतु का वर्णन किया गया है और प्रकृति में उसके प्रभाव को दर्शाया गया है। आप ग्रीष्म ऋतु का वर्णन करते हुए बताइए कि इस ऋतु में प्रकृति में क्या-क्या परिवर्तन आता है?

उत्तर: ग्रीष्म ऋतु में असहनीय गर्मी पड़ने के कारण आम जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। जलाशयों में जल का स्तर नीचे चला जाता है। पेड़-पौधे के पत्ते झुलस जाते हैं। पशु-पक्षियों को जल और निवास से जुड़ी अनेक समस्याएँ होती हैं। इन सभी के अतिरिक्त प्रदूषण भी काफी बढ़ने लगता है।

2. भौंरा गीत गाकर अपनी खुशी प्रकट करता है तो कोयल तान छेड़कर। बताइए अलग-अलग जीव अपनी खुशी किस प्रकार प्रकट करते होंगे?

उत्तर: मोर नृत्य करके अपनी खुशी प्रकट करता है तो हिरण जंगल में चौकड़ी भरकर। बंदर गुलाटी मारकर तो पक्षी आकाश में ऊँचा उड़कर अपनी खुशी प्रकट करते हैं।

भाषा की बात

1. निम्नलिखित शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए-

(क) जग- इस जग में तरह-तरह के लोग हैं।

(ख) शोभा- वसंत ऋतु की शोभा अतुलनीय है।

(ग) सुगंध- फूलों की सुगंध मनमोहक होती हैं।

(घ) हरियाली- वर्षा ऋतु में चारों तरफ हरियाली फैल जाती है।

2. शब्द कोश क्रम के अनुसार ( क्रमसंख्या 1-10 तक) लिखिए-

उत्तर: गान, जग, पतझड़, भौरें, मधुर, वसंत, शोभा, सुख, सरसों, हरियाली।

जीवन मूल्य

  • पतझड़ आने पर पेड़ों के सारे पत्ते झड़ जाते हैं। वसंत आने पर पेड़ों पर फिर से नए पत्ते आते हैं।

1. पतझड़ और वसंत जीवन की किस सच्चाई की ओर संकेत करते हैं?

उत्तर: पतझड़ और वसंत जीवन में आने वाले दुख-सुख के चक्र की ओर संकेत करते हैं। जीवन में ये दो स्थितियाँ आती ही हैं पर हमेशा नहीं रहती ठीक उसी प्रकार पतझड़ और वसंत भी आते जाते रहते हैं।

2. ऋतुओं के चक्र को बनाए रखने के लिए हमें क्या करना होगा?

उत्तर: ऋतुओं के चक्र को बनाए रखने के लिए हमें प्रकृति का संतुलन बनाए रखना होगा। जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण तथा ग्लोबल वार्मिंग को रोकना होगा। हमें ज़्यादा से ज़्यादा वृक्षारोपण करना होगा तथा शाकाहारी भी बनना होगा।

कुछ करने के लिए

1. नीचे उस ऋतु का नाम लिखिए जिसमें-

सबसे कम तापमान होता है।

उत्तर: सबसे कम तापमान शीत ऋतु में होता है।

सबसे अधिक तापमान होता है।

उत्तर: सबसे अधिक तापमान ग्रीष्म ऋतु में होता है।

2. वसंत ऋतु में आने वाले किन्हीं दो त्योहारों के नाम लिखिए-

उत्तर: सरस्वती पूजा और महाशिवरात्रि।

Leave a Reply

📑 Chapter Navigation Directory