DAV Class 8 Hindi Chapter 14 Solutions

Students who are looking for the DAV Class 8 Hindi Chapter 14 Solutions bahoo kee vida (बहू की विदा) of Class 8 Gyan Sagar hindi book, then you are at right place. Here we provide complete answer of DAV class eight chapter 14 Gyan Sagar book. Referring to this solutions, will give students an idea of how to express answers in the school exams.

💬 📲 Share with Classmates & Study Groups:

If you are looking for more solutions of dav Hindi of any classes then you can freely visit or check our site . We regularly update our site with new posts every day. Our solutions help you in understanding the concepts in a much better way and to prepare for the examinations.

DAV Class 8 Hindi Chapter 14 Solutions Bahoo Kee Vida

DAV class 8 Hindi Chapter 14 bahoo kee vida Question Answer is given below. Here DAV class 8 Hindi chapter 14 solutions is provided with detailed explanation.

Highlights

  • पाठ में से
  • बातचीत के लिए
  • अनुमान और कल्पना
  • भाषा की बात
  • जीवन मूल्य

पाठ में से

1. प्रमोद कौन था? वह किसकी विदा करवाने आया था?

उत्तर: प्रमोद कमला का भाई था। वह अपनी नव विवाहिता बहन कमला की विदाई करवाने उसके ससुराल आया था।

2. जीवन लाल कमला की विदा क्यों नहीं करना चाहता था?

उत्तर: जीवनलाल कमला को विदा इसलिए नहीं करना चाहता था क्योंकि उन्हें लगता था कि प्रमोद ने न तो तय की हुई दहेज़ की राशि उन्हें दी और न ही बारातियों की खातिरदारी अच्छे से की।

3. अपनी विदाई न होने पर कमला की क्या प्रतिक्रिया थी?

उत्तर: अपनी विदाई न होने पर भी कमला ने अपने कष्टों को अपने भाई प्रमोद के सामने व्यक्त न होने दिया। उसने अपनी सास और ससुर की तारीफ़ की। उसने यह भी कहा कि मेरी चिंता आप न करें। गौरी आ रही है। बहुत अच्छा स्वभाव है उसका हर समय हँसती-हँसाती रहती है। उसके साथ रहकर मुझे सखी सहेलियों की कमी बिलकुल नहीं अखरेगी। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा । माँजी ममता की मूर्ति हैं ही, बाबूजी जरा जिद्दी स्वभाव के हैं। समय के साथ वे भी सब भूल जाएँगे।

4. राजेश्वरी ने जीवन लाल को क्या समझाया?

उत्तर: राजेश्वरी ने जीवन लाल को शराफ़त और इंसानियत की सही परिभाषा समझाते हुए यह बताया कि बहू और बेटी में कोई अंतर नहीं है। उन्हें कमला की विदाई कर देनी चाहिए।

5. पाठ के आधार पर नीचे कुछ कथन दिए गए हैं। सही कथनों के आगे सही (✓) तथा गलत कथनों के आगे गलत (✗) का निशान लगाइए–

कथनपाठ्यपुस्तक का कथनसत्य / असत्यकारण / स्पष्टीकरण
(क)हर लड़की सास-ससुर के साथ सावन बिताने का सपना देखती है।गलत (✗)हर लड़की विवाह के प्रथम वर्ष अपने मायके में माता-पिता व सखियों के साथ सावन बिताने का सपना देखती है।
(ख)जीवन लाल कमला की विदाई के लिए पाँच हजार रुपए माँगता है।सही (✓)जीवनलाल दहेज की बची हुई रकम के रूप में 5000 रुपए की माँग करता है।
(ग)कमला राजेश्वरी को ममता की मूर्ति कहती है।सही (✓)कमला अपनी सास राजेश्वरी के दयालु व स्नेही स्वभाव की प्रशंसा करती है।
(घ)प्रमोद कमला की विदाई के लिए दुकान बेचने की बात करता है।गलत (✗)प्रमोद दुकान नहीं, अपना पैतृक मकान बेचने की बात करता है।
(ङ)राजेश्वरी जीवन लाल की दहेज की माँग से सहमत नहीं थी।सही (✓)राजेश्वरी अपने पति के लालची स्वभाव व बहू के प्रति अन्याय का खुलकर विरोध करती है।

बातचीत के लिए

1. ‘बेटी वाले होकर भी हमारी मूँछ ऊँची है। आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: प्रस्तुत कथन में यह बात स्पष्ट हो जाती है कि यहाँ गर्व अभिमान की बात हो रही है। जीवन लाल का यह मानना है कि उन्होंने अपनी बेटी गौरी की शादी में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। पर्याप्त दहेज़ और समान देकर उन्होंने लड़के वालों का मुँह बंद कर दिया है।

2. जीवन लाल, राजेश्वरी तथा कमला के चारित्रिक गुणों पर चर्चा कीजिए।

उत्तर: जीवन लाल धन के मंद में चूर एक अभिमानी व्यक्ति हैं। वे पैसों को भावनाओं से अधिक महत्त्व देते हैं। राजेश्वरी एक समझदार और भद्र महिला हैं। उनमें अन्याय के खिलाफ़ लड़ने की अद्भुत शक्ति है। कमला एक आदर्श बहू है। वह अपने ससुराल वालों की तारीफ़ करती हैं और अपने भाई को भी सबकुछ सही हो जाने की दिलासा देती है।

3. दहेज प्रथा को समाप्त करने में युवाओं का क्या योगदान हो सकता है?

उत्तर: भारत भूमि से दहेज प्रथा को निर्मूल करने के लिए सबसे पहले युवाओं को अपनी सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाने होंगे। उन्हें काबिलियत को प्राथमिकता देना होगी न की दहेज को। कन्याओं को भी पढ़ने की पूरे अवसर प्रदान किए जाने चाहिए ताकि उन्हें भी स्वावलंबी होने का सौभाग्य प्राप्त हो।

4. जीवन लाल किस मरहम की बात करता है? उसे वह मरहम किस प्रकार मिलता है?

उत्तर: एकांकी में जीवन लाल जिस मरहम की बात करते हैं वो दहेज के पाँच हज़ार रुपए हैं जिसे वे कमला के भाई प्रमोद से वसूलना चाहते हैं। उन्हें यह मरहम नहीं मिल पाता क्योंकि ऐसा ही मरहम उनकी बेटी गौरी के ससुराल वाले उनसे चाहते थे।

अनुमान और कल्पना

1. क्या होता यदि राजेश्वरी कमला और प्रमोद का साथ न देती?

उत्तर: यदि राजेश्वरी कमला और प्रमोद का साथ न देती तो कमला की विदाई लगभग असंभव हो जाती और जीवनलाल को अपनी गलती का एहसास कभी भी नहीं हो पाता।

2. यदि गौरी की विदाई हो जाती तो क्या होता?

उत्तर: यदि जीवन लाल की अपनी बेटी गौरी की विदाई हो गई होती तो उनका घमंड कभी भी चूर-चूर न होता और न ही प्रमोद और राजेश्वरी की वाणी उनकी आँखें खोल पातीं।

भाषा की बात

1. नीचे दी गई वर्ग पहेली में क्रिया-विशेषण शब्द छिपे हैं। उन्हें ढूँढकर उनके भेदों सहित लिखिए-

उत्तर: वर्ग पहेली में छिपे क्रिया-विशेषण शब्द तथा व्याकरण के नियमानुसार उनके भेद निम्नलिखित तालिका में वर्गीकृत हैं:

क्रमांकक्रिया-विशेषण शब्दक्रिया-विशेषण का भेदवाक्य में प्रयोग / अर्थ
1कलकालवाचक क्रिया-विशेषणसमय का बोध कराता है
2अभीकालवाचक क्रिया-विशेषणवर्तमान समय का बोध
3आजकालवाचक क्रिया-विशेषणनिश्चित दिवस / समय
4तबकालवाचक क्रिया-विशेषणउस समय का बोध
5इधरस्थानवाचक क्रिया-विशेषणदिशा व स्थान का संकेत
6किधरस्थानवाचक क्रिया-विशेषणदिशा संबंधी प्रश्न
7धीरेरीतिवाचक क्रिया-विशेषणकार्य के होने का ढंग/रीति
8तेज़रीतिवाचक क्रिया-विशेषणकार्य की गति/रीति
9बहुतपरिमाणवाचक क्रिया-विशेषणमात्रा / आधिक्य का बोध

(व्याकरणिक नोट: ‘रेत’ एक संज्ञा शब्द है, क्रिया-विशेषण नहीं। अतः वर्ग पहेली में शुद्ध क्रिया-विशेषण कुल 9 हैं।)

2. पाठ में आए कोई चार शब्द-युग्म (Word Pairs) ढूँढकर लिखिए-

क्रमांकशब्द-युग्मसंबद्ध पात्र / प्रसंग
(क)भला – बुराजीवनलाल द्वारा प्रमोद को खरी-खोटी सुनाना
(ख)सात – आठकमला की विदाई के संदर्भ में दिनों का उल्लेख
(ग)नाक – मूँछखानदान की झूठी प्रतिष्ठा और आन-बान
(घ)सुख – सुहागविवाहित स्त्री के जीवन व सौभाग्य का संदर्भ

3. पाठ में आए कोई चार पुनरुक्त शब्द (Repetitive Words) ढूँढकर लिखिए-

क्रमांकपुनरुक्त शब्दएकांकी में प्रयुक्त संदर्भ
(क)खड़ी – खड़ीकमला का कमरे के द्वार पर खड़े रहना
(ख)समझाते – समझातेप्रमोद और राजेश्वरी का जीवनलाल को समझाना
(ग)धीरे – धीरेकमला द्वारा अपने भाई को ढाढ़स बंधाना
(घ)कभी – कभीपारिवारिक परिस्थितियों का संदर्भ

जीवन मूल्य

1. दहेज प्रथा नैतिक मूल्यों का हनन कर रही है। कैसे?

उत्तर: दहेज प्रथा समाज के नैतिक मूल्यों का हनन कर रही है। क्योंकि दहेज के लालची ससुरालवाले अपने बहू को तरह-तरह से परेशान करते हैं। इतना ही नहीं कितनी बार तो बहुओं को आग के हवाले कर दिया जाता है। ऐसे में दहेज समाज के लिए एक बदनुमा दाग के सिवा कुछ भी नहीं।

2. बेटा-बेटी की समानता सुदृढ़ समाज की नींव है। अपने विचार बताइए।

उत्तर: बेटा और बेटी समाज रूपी रथ के दो समान पहिए हैं। जब तक दोनों को शिक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के समान अवसर नहीं मिलेंगे, तब तक एक समतामूलक और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। जैसा कि एकांकी ‘बहू की विदा’ में राजेश्वरी स्पष्ट कहती है— “बहू भी किसी की बेटी है और बेटी भी किसी के घर की बहू।” जब समाज बहू और बेटी में भेद करना बंद कर देगा, तभी दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों का समूल नाश होगा।

कुछ करने के लिए

1. दहेज प्रथा के उन्मूलन पर दो प्रभावशाली प्रेरणादायक स्लोगन (नारे) लिखिए।

क्रमांकदहेज उन्मूलन स्लोगन (नारा)केंद्रीय संदेश
1“दहेज का जो करे व्यापार, समाज करे उसका तिरस्कार।”दहेज लोभियों का सामाजिक बहिष्कार
2“बहू नहीं, बेटी बनाओ; दहेज नहीं, शिक्षा व सम्मान दिलाओ।”नारी सम्मान और समानता का संदेश

2. एकांकी ‘बहू की विदा’ का मुख्य संदेश क्या है? संक्षेप में स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: एकांकीकार विनोद रस्तोगी ने इस एकांकी के माध्यम से समाज में फैली दहेज की विकृत मानसिकता और दोहरे मापदंडों पर तीखा व्यंग्य किया है। ससुर जीवनलाल अपनी बहू कमला के मायके वालों से दहेज की खातिर कठोरता बरतते हैं, परंतु जब उनकी अपनी बेटी गौरी के ससुराल वाले दहेज के कारण उसे विदा नहीं करते, तब उन्हें अपनी भूल और पराए दर्द का अहसास होता है। यह एकांकी हमें सिखाती है कि दूसरों की बेटियों के प्रति भी वही संवेदना और आदर रखना चाहिए जो हम अपनी बेटियों के लिए चाहते हैं।

💬 🌟 Helping a friend? Share these answers:

Find these free pages useful? Support us by getting the notes PDF.

1 thought on “DAV Class 8 Hindi Chapter 14 Solutions”

Leave a Comment

✅ Link copied to clipboard!
📚 Share with Classmates
WhatsApp

📑 Chapter Navigation Directory

Add as a preferred source on Google
See ncertbookspdf.com first in Google Search