DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Question Answer

Students who are looking for the DAV class 8 Hindi chapter 9 question answer jab bholaaraam ne pamp lagaaya (जब भोलाराम ने पंप लगाया (व्यंग्य)) Gyan Sagar book, then you are at right place. Here we provide complete solutions of DAV class 8 chapter 9 Gyan Sagar hindi book.

💬 📲 Share with Classmates & Study Groups:

If you are looking for more solution of DAV school Hindi book of any classes then you can freely visit or check our site. We regularly update our site with new content every day. So, you can check it regularly for latest content.

DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Question Answer Jab Bholaaraam ne Pamp Lagaaya

DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Question Answer jab bholaaraam ne pamp lagaaya is given below. Here DAV class 8 Hindi question answer is provided with great explanation.

Highlights

  1. पाठ में से
  2. बातचीत के लिए
  3. अनुमान और कल्पना
  4. भाषा की बात
  5. जीवन मूल्य

पाठ में से

1. भोलाराम पंप क्यों और कैसे लगवाना चाहता था?

उत्तर: भोलाराम अपने खेतों की सिंचाई के लिए पाँच हॉर्स पावर का पंप बिना सरकारी नियमों का उल्लंघन किए हुए लगाना चाहता था।

2. बिजली साहब ने दरख्वास्त की हर तह को धीरे-से क्यों खोला?

उत्तर: जब भोलाराम ने बिजली कनेक्शन की दरख्वास्त बिजली साहब को दी तो उन्हें लगा कि भोलाराम ने दरख्वास्त की तह में कुछ रुपए रखे होंगे, कहीं रुपए गिर न जाए इसलिए बिजली साहब ने भोलाराम के दरख्वास्त की हर तह को धीरे धीरे से खोला।

3. सिंचाई साहब ने ‘नो-ऑब्जेकशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने की क्या प्रक्रिया बताई?

उत्तर: सिंचाई साहब ने भोलाराम को नो ऑब्जेकशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रक्रिया बताते हुए कहा कि तुम अपने खेतों की सिंचाई के लिए नदी से पानी खींचोंगे। नदी से पानी खींचने के लिए सबसे पहले नदी जिसकी है उससे यह लिखवा कर लाओ कि उसे नदी से पानी खिचे जाने पर कोई भी आपत्ति नहीं है। तब तुम्हारी अर्जी पर विचार किया जाएगा।

4. ‘महान राष्ट्रीय परंपरा’ किसे कहा गया है? भोलाराम ने इसका उल्लंघन क्यों किया?

उत्तर: ‘महान राष्ट्रीय परंपरा बिना अनुमति के काम करने को कहा गया है। भोलाराम ने इसका उल्लंघन किया क्योंकि वह एक ईमानदार व्यक्ति था और उसे सरकारी नियम कानूनों पर पूरा-पूरा भरोसा था।

5. पाठ के माध्यम से लेखक ने किस सच्चाई को उजागर किया?

उत्तर: इस पाठ के माध्यम से लेखक ने वर्तमान समाज के सरकारी तंत्र के लगभग सभी विभागों में फैले भ्रष्टाचार, घूसखोरी और अधिकारियों द्वारा काम में ढिलाई होना जैसे समाज विरोधी गतिविधियों का जीवंत रूप प्रस्तुत किया है, जिससे समाज के गरीब वर्ग के लोगों को काफी दिक्कतें आती हैं।

6. पाठ के आधार पर लिखिए कि नीचे दिए गए कथन किसने कहे? क्यों कहे?

(क) “केवल दरख्वास्त … और क्या देना पड़ता है, नहीं मालूम है?”

किसने कहा – बिजली साहब ने।

क्यों कहा – भोलाराम से घूस लेने की आशा में।

(ख) “अरे, नदी हमारी होती तो अब तक केवल रिकॉर्ड में दिखाई देती।”

किसने कहा – जंगल साहब ने।

क्यों कहा – अपने विभाग के गैर-जिम्मेदारना कामों के बारे में बताने के लिए।

(ग) “सरकारी नौकर हैं। सरकारी बैठकों, दौरों से फुर्सत मिलेगी, तब सोचेंगे।”

किसने कहा – सिंचाई साहब ने।

क्यों कहा – अपने विभाग के अत्यधिक कार्यों के बारे में बताने के लिए।

बातचीत के लिए

1. वर्तमान समय में यदि कोई भोलाराम जैसी किसी समस्या में फँस जाए तो उसे क्या करना चाहिए? बताइए।

उत्तर: वर्तमान समय में यदि कोई भोलाराम जैसी समस्या में फँस जाए तो उसे मीडिया, सतर्कता विभाग में संबंधित अधिकारी की शिकायत करनी चाहिए तथा गैर सरकारी संस्थाओं की मदद लेनी चाहिए।

2. पाठ में सरकारी अधिकारियों की कार्यप्रणाली के विषय में पढ़कर आपको क्या समझ आया? चर्चा कीजिए।

उत्तर: पाठ में सरकारी अधिकारियों की कार्य प्रणाली के विषय में पढ़कर मुझे यह समझ आया कि वे केवल निर्देशों का पालन करते हैं बिना यह विचार किए कि वे निर्देश कहाँ तक सही हैं। दूसरी तरफ उनके कामों में भरपूर ढिलाई भी सामने आती है और सबसे खतरनाक कि वे सरकारी वेतन पाने के बाद भी घूस लेने के लिए आतुर रहते हैं।

3. ‘आ बला, पकड़ गला’ का क्या अर्थ है? इसका प्रयोग भोलाराम के लिए क्यों किया गया? बताइए।

उत्तर: आ बला पकड़ गला मुहावरे का अर्थ है जान-बूझकर मुसीबतों में उलझना। इसका प्रयोग भोलाराम के लिए किया गया है क्योंकि भोलाराम के मित्रों ने उसे सलाह दी थी कि बिना बिजली विभाग में अर्जी लगाए ही लाइन मेन को कुछ पैसे देकर बिजली कनेक्शन ले लो।

4. अरे, नदी हमारी होती तो अब तक केवल रिकॉर्ड में दिखाई देती। वास्तविकता में पेड़ों की तरह कब की साफ हो गई होती।’- कथन का अर्थ समझाइए।

उत्तर: इस कथन का आशय यह है कि सरकारी तंत्र वास्तविक काम केवल रिकॉर्ड में ही देखा जा सकता है सच्चाई में तो प्राकृतिक चीजों का केवल अंधाधुंध दोहन ही हो रहा है।

अनुमान और कल्पना

1. इस पाठ के लिए कोई एक अन्य शीर्षक सुझाइए व उसका कारण भी बताइए।

उत्तर: इस पाठ के लिए ‘बेबस किसान’ शीर्षक रखा जा सकता है क्योंकि इस कहानी की सारी घटनाएँ आरंभ से अंत तक भोलाराम के इर्द-गिर्द ही घूमती नज़र आती हैं।

2. पंप लगवाने की प्रक्रिया के दौरान भोलाराम की सोच में क्या-क्या परिवर्तन आए होंगे? बताइए।

उत्तर: पंप लगवाने की प्रक्रिया के दौरान भोलाराम की सोच में बहुत परिवर्तन आए होंगे जैसे उसका सरकारी नियम कानूनों पर से विश्वास उठ रहा होगा, अधिकारियों के प्रति घृणा भाव पैदा हो रही होगी और अंत तक वह यह मान बैठा होगा कि नियमों का उल्लंघन करने से ही काम जल्दी होते हैं।

3. पढ़-लिखकर यदि आप सरकारी अधिकारी बन जाएँ तो आप कौन-सी कुरीतियाँ दूर करना चाहेंगे?

उत्तर: यदि मैं पढ़-लिखकर सरकारी अधिकारी बन जाऊँ तो सबसे पहले मैं उन अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करूँगा जो अपने कार्यों का निर्वाह सही से नहीं करते और घूस लेते हैं। दूसरा काम यह कि मैं कुछ ऐसे सरल नियम बनाऊँगा जिससे आम जनता को कम से कम परेशानी हो।

भाषा की बात

1. नीचे दिए गए शब्दों को शब्द-कोशीय क्रम में लिखिए –

दिए गए शब्द: अनुमति, बूँद, बिजली, फुर्सत, सिंचाई, कृषि, श्रद्धा, क्यूसेक, पुख्ता, प्रति।

उत्तर: शब्द-कोश (हिंदी वर्णमाला के नियम व मात्रा क्रम) के अनुसार इन शब्दों का सही क्रम निम्नलिखित तालिका में प्रस्तुत है:

क्रम संख्याशब्द-कोशीय क्रम (Dictionary Order)वर्णमाला / मात्रा का आधार
1अनुमतिस्वर ‘अ’ से प्रारंभ
2कृषिव्यंजन ‘क’ + ‘ऋ’ की मात्रा
3क्यूसेक‘क’ का आधा रूप (क् + य)
4पुख्ताव्यंजन ‘प’ + ‘उ’ की मात्रा
5प्रति‘प’ का संयुक्त रूप (प् + र)
6फुर्सतव्यंजन ‘फ’
7बिजलीव्यंजन ‘ब’ + ‘इ’ की मात्रा
8बूँदव्यंजन ‘ब’ + ‘ऊ’ की मात्रा व अनुनासिक
9श्रद्धासंयुक्त व्यंजन ‘श्र’ (श् + र)
10सिंचाईव्यंजन ‘स’ + ‘इ’ की मात्रा व अनुस्वार

2. नीचे खंड ‘क’ में पाठ में आए कुछ शब्द-प्रयोग और खंड ‘ख’ में उनके अर्थ दिए गए हैं। दोनों का मिलान कीजिए-

उत्तर: पाठ के संदर्भ और शब्द-प्रयोगों के आधार पर सही मिलान निम्नलिखित तालिका में दिया गया है:

क्रम संख्याखंड ‘क’ (पाठ में आए शब्द-प्रयोग)खंड ‘ख’ (सही अर्थ)
(क)संस्कारों का पानी चढ़नापरंपराओं का पालन करना
(ख)आ जाते हैं मुँह उठाएबिना सोचे-समझे चले आना
(ग)कागज़ सही करनाप्रमाणपत्रों / दस्तावेजों की जाँच व पूर्णता करना
(घ)घास छीलनाव्यर्थ के कार्य करना / समय गँवाना
(ङ)मलाई का कामलाभ या भारी मुनाफ़े का काम

जीवन मूल्य

बिना कुछ कहे ही वह लौट आया और महान भारतीय परंपरा के अनुसार बिना अनुमति पंप फिट कर पानी लेना शुरू कर दिया।

1. क्या भोलाराम ने सही निर्णय लिया? क्यों?

उत्तर: भोलाराम ने आंशिक रूप से सही निर्णय लिया क्योंकि अगर ज्यादा देर हो जाती तो उसकी फसल खराब हो जाती और उसे बहुत बड़ा घाटा होता।

2. क्या अधिकारियों का रिश्वत माँगना उचित था? कारण सहित बताइए।

उत्तर: अधिकारियों का रिश्वत माँगना किसी भी दृष्टि से सही नहीं है क्योंकि सरकार उन्हें अच्छी-खासी तनख्वाह और बहुत सी सुविधाएँ देती हैं ताकि वे अपना काम सही से करें और आम जनता का सरकारी नियम कानूनों के प्रति विश्वास बना रहे।

3. ऐसी समस्या में फंसे व्यक्ति को आप क्या सुझाव देंगे?

उत्तर: मैं ऐसी समस्या में फँसे व्यक्ति को मीडिया में जाने, सतर्कता विभाग में शिकायत दर्ज कराने और गैर-सरकारी संस्थाओं की मदद लेने की सलाह दूँगा।

कुछ करने के लिए

1. भ्रष्टाचार पर बनी फ़िल्म ‘नायक’ देखिए और उसकी एक संक्षिप्त समीक्षा लिखिए।

उत्तर: फ़िल्म ‘नायक’ भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था और समाज में व्याप्त लालफीताशाही, रिश्वतखोरी और आम जनता की बेबसी को बहुत प्रभावशाली ढंग से उजागर करती है। जब एक आम नागरिक को एक दिन के लिए सत्ता सौंपी जाती है, तो वह कड़े और पारदर्शी कदम उठाकर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाता है। यह कहानी हमें प्रेरित करती है कि यदि प्रशासनिक इच्छाशक्ति और जन-जागरूकता हो, तो व्यवस्था की हर बुराई को मिटाया जा सकता है।

2. दिए गए फ़्लोचार्ट (Flow Chart) में पाठ में वर्णित घटनाओं का क्रमबद्ध विवरण लिखिए-

चरणघटना क्रमपाठ के अनुसार क्रमबद्ध विवरण
1. शुरुआतपंप लगवाने की आवश्यकता व सलाहभोलाराम को अपने खेतों की सिंचाई के लिए 5 हॉर्स पावर का पंप लगाना था। शुभचिंतकों ने लाइनमैन को पैसे देकर अवैध कनेक्शन लेने की सलाह दी, पर भोलाराम ने कानूनी रास्ता चुना।
2. प्रथम विभागबिजली विभागबिजली साहब ने रिश्वत की उम्मीद में दरख्वास्त की हर तह धीरे से खोली और बिना सिंचाई विभाग की एनओसी (NOC) के कनेक्शन देने से इनकार कर दिया।
3. द्वितीय विभागसिंचाई विभागसिंचाई साहब ने यह असंभव शर्त रख दी कि पहले नदी के असली मालिक से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) लेकर आओ कि उसे पानी खींचने पर आपत्ति नहीं है।
4. तृतीय विभागवन विभाग (जंगल साहब)जंगल साहब ने तंज कसा कि यदि नदी हमारे विभाग की होती तो पेड़ों की तरह कब की सिर्फ सरकारी फाइलों और कागजों में सिमट चुकी होती।
5. अंतमहान राष्ट्रीय परंपरा की शरणदफ्तरों के चक्करों, अधिकारियों की रिश्वतखोरी और टालमटोल से तंग आकर भोलाराम निराश घर लौटा और अंततः बिना अनुमति के ही पंप फिट कर पानी लेना शुरू कर दिया।
💬 🌟 Helping a friend? Share these answers:

Find these free pages useful? Support us by getting the notes PDF.

Leave a Comment

✅ Link copied to clipboard!
📚 Share with Classmates
WhatsApp

📑 Chapter Navigation Directory

Add as a preferred source on Google
See ncertbookspdf.com first in Google Search