DAV Class 6 Hindi Chapter 9 Question Answer Dohe (दोहे) 

Get the solution of Class 6 Hindi Chapter 9 Dohe (दोहे)   from here.

💬 📲 Share with Classmates & Study Groups:

पाठ में से

1. रहीम ने कैसे व्यक्ति को मरे व्यक्ति के समान बताया है?

उत्तर: रहीम ने उन व्यक्तियों को मृत समान कहा है जो दूसरो के सामने हाथ फैलाते हैं।

2. तरुवर और सरोवर की क्या विशेषता है?

उत्तर: तरुवर कभी भी अपना फल खुद नहीं खाता और सरोवर कभी भी अपना जल खुद नहीं पीता यह मुख्य विशेषता तरुवर और सरोवर में हैं।

3. सज्जन व्यक्ति किसके लिए धन संचय करते है?

उत्तर: सज्जन व्यक्ति जरूरतमंदों की मदद करने के लिए धन का संचय करते हैं।

4. दिए गए वाक्यों के आगे सही या गलत का निशान लगाइए-

(क) बोलने से व्यक्ति की वास्तविकता का पता चलता है।

उत्तर: सही

(ख) तरुवर और सरोवर के रूप में प्रकृति परोपकार की शिक्षा देती है।

उत्तर: सही

(ग) अपने मन की पीड़ा को सबके सामने व्यक्त करना चाहिए।

उत्तर: गलत

(घ) वसंत ऋतु में ही कोयल और कौए की पहचान की जा सकती है।

उत्तर: सही

बातचीत के लिए

1. रहीम ने अपने मन की बात मन में ही रखने के लिए क्यों कहा है?

उत्तर: रहीम ने अपने मन की बात मन में ही रखने को कहा है। क्योंकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हमारी समस्या सुनकर खुश होते हैं और मन ही मन सोचते हैं कि ठीक हुआ मुझे ऐसी समस्या नहीं हुई । वे हमारे सामने हमारा हितैषी होने का नाटक करते हैं पर बदले में हमारी समस्यायों का प्रचार कर देते हैं।

2. बड़ी वस्तु के सामने छोटी वस्तु के महत्त्व को कम नहीं मानना चाहिए। किसी घटना के माध्यम से समझाइए।

उत्तर: हर चीज़ का अपना महत्त्व होता है। एक बार जब मैं अपने परिवार के साथ घूमने गया था तभी हमने ध्यान दिया तो पता चला कि हमने सूटकेस की चाबी घर पर ही छोड़ दी है। इतने बड़े सूटकेस को खोलने के लिए एक छोटी-सी चाबी न होने के कारण हम अपने आप को लाचार महसूस कर रहे थे। इससे हम यह तो जान ही गए कि हर चीज़ का महत्त्व है।

3. वाणी कड़वी हो तो उसका क्या असर पड़ेगा?

उत्तर: वाणी कड़वी हो तो न ही हमें समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त हो पाएगा और न ही हम अपने जीवन में सफलता के शिखर पर पहुँच पाएँगे।

4. रहीम ने सच्चे साथियों के बारे में क्या कहा है? आप किन्हें अपना सच्चा साथी मानते हैं और क्यों?

उत्तर: रहीम ने सच्चे साथियों के बारे में कहा है कि वे संकट की स्थिति में हमारा साथ नहीं छोड़ते। मैं अपने शिक्षक और अपने कर्मों को ही अपना सच्चा मित्र मनाता हूँ।

अनुमान और कल्पना

1. ऐसी दो छोटी चीजों के बारे में अनुमान लगाइए जिनकी जगह बड़ी चीजें बेकार हैं।

उत्तर: माइक्रो कंप्यूटर के सामने यूनिटेक कंप्यूटर बेकार है और मेमोरी कार्ड के सामने वीडियो कैसेट्स बेकार है।

2. मान लीजिए कि आपके एक मित्र को पैसों की जरूरत है और आपके पास भी पैसे नहीं हैं। तो आप अपने मित्र को सहायता किस प्रकार करेंगे?

उत्तर: मुझे अपने मित्र की आर्थिक मदद करनी है और अगर मेरे पास भी पैसे न हो तो मैं अपने किसी खास और विश्वसनीय मित्र से पैसे लेकर अपने उस मित्र की मदद कर दूँग।

भाषा की बात

1. समान लय वाले शब्द लिखिए-

(क) रीत- गीत

(ख) पान- दान

(ग) खात- मात

(घ) नर- दर

2. नीचे स्तम्भ ‘क’ में शब्द दिए गए हैं और स्तम्भ ‘ख’ में शब्दों के अर्थ दिए गए हैं। शब्दों को उनके अर्थ से मिलाइए-

‘क’                  ‘ख’

लघु                 छोटा  

काक                कौवा

पिक                कोयल

सुजान              सज्जन

निज                अपना

जीवन मूल्य

रहिमन निज मन की विथा मन ही राखो गोय

सुनि अठिलैहें लोग सब, बाँटि न, लैहें कोय।

1. किसी ऐसी घटना के बारे में बताइए जब आपने अपने दिल की बात अपने मित्र को बताई हो और उसने आपका मज़ाक उड़ाया हो?

उत्तर: एक बार जब मैने अपने मित्र को अपनी किताब के चोरी हो जाने की बात बताई तो उसने यह कहकर मेरा मजाक उड़ाया कि मुझे अपने स्कूल बैग में सिक्योरिटी सिस्टम लगाना चाहिए।

2. उस समय आपको कैसा महसूस हुआ? ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए?

उत्तर: उस समय मुझे छुटपन और शर्मिंदगी का एहसास हुआ। स्थिति को सुधारने के लिए मैंने विषय बदल दिया और निर्णय लिया कि अब अपनी समस्या सोच-समझकर ही लोगों के सामने रखूँगा।

3. यदि कोई आपको अपने मन की बात/दुख बताए तो आप क्या करेंगे?

उत्तर: यदि कोई मुझे अपने मन की बात कहे तो मैं उसकी समस्या का समाधान करने की कोशिश करूँगा। जहाँ तक हो सके तो उसे सलाह दूँगा कि किसी भी काम को करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर ले।

💬 🌟 Helping a friend? Share these answers:

Leave a Comment

✅ Link copied to clipboard!
📚 Share with Classmates
WhatsApp

📑 Chapter Navigation Directory

Add as a preferred source on Google
See ncertbookspdf.com first in Google Search