DAV Class 6 Hindi Chapter 10 Question Answer pongal (पोंगल)

Get the solution of Class 6 Hindi Chapter 10 pongal (पोंगल)   from here.

💬 📲 Share with Classmates & Study Groups:

पाठ में से


1.पोंगल का त्योहार किस प्रकार मनाया जाता है?


पोंगल के दिन गाय और बैलो को भव्य रूप से सजाया जाता है। इसी दिन विशेष रुप से सूर्य की पूजा – अर्चना की जाती है’

2. ‘कोलम्’ किसे कहते हैं? यह कैसे बनाया जाता है?


पोंगल के दिन चावल के आटे से फर्श पर आकृतिया बनाई जाती है उसे ‘कॉलम’ कहते है। इसे नयी फसल के चावल से बनाया जाता है।

3. ‘शर्करइ पोंगल’ किस प्रकार बनाया जाता है?

शर्करइ पोंगल दूध गुड़ और चावल से नए चूल्हे पर नए बर्तन में बनाया जाता है।

4. ‘माट्टु पोंगल’ के दिन क्या होता है?

‘माट्टु पोंगल’ के दिन बैलों को सजाया जाता है और उनका भव्य जुलूस गली-कूचों में निकाला जाता है। इस दिन पशुओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की जाती है और बैलों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है।

5. उचित उत्तर पर सही का निशान लगाइए-

(क) गोपाल की उम्र कितनी थी?

उत्तर: दस बरस

(ख) वे सब कितने महीनों के लिए भारत आ रहे थे?

उत्तर: एक महीने के लिए

(ग) पोंगल पर विशेष रूप से किसकी पूजा-अर्चना की जाती है?

उत्तर: सूर्य की

(घ) किसकी फसल एक साथ निकलती है?

उत्तर: हल्दी और धान की


बातचीत के लिए

1. भारत को त्योहारों का देश क्यों कहा जाता है?

उत्तर: भारत में अनेक धर्म और अनेक भाषा के लोग रहते हैं और उन सबकी सभ्यता और संस्कृति में विविधता होने के कारण भारत में बहुत से पर्व-त्योहार मानए जाते हैं। इसलिए भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है।

2. गोपाल का प्रिय त्योहार पोंगल था।

(क) आपको सबसे अच्छा त्योहार कौन-सा लगता है?

उत्तर: होली मेरा प्रिय त्योहार है।

(ख) यह त्योहार आपको क्यों अच्छा लगता है?

उत्तर: यह त्योहार मुझे इसलिए अच्छा लगता है क्योंकि इस दिन सभी लोग एक दूसरे को बहुत ही प्रसन्नता पूर्वक रंग लगाते हैं और उन से गले मिलते हैं।

(ग) इस त्योहार पर आपके घर में कौन-कौन से पकवान बनाए जाते हैं?

उत्तर: होली के दिन सभी के घरों पर खीर, पूरी, मालपुआ जैसे विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनते हैं।

अनुमान और कल्पना

1. पोंगल के अवसर पर बैलों को कैसे सजाया जाता होगा?

उत्तर: पोंगल के अवसर पर बैलों को नहलाया जाता है फिर उसे टीका, माला और रंगीन कपड़ों से सजाया जाता है।

2. रंगोली बहुत प्रकार से बनाई जाती है-गीले व सूखे रंगों से, फूलों से। मान लीजिए आपको अपने विद्यालय या घर में एक रंगोली तैयार करनी है। इस रंगोली को तैयार करने के लिए आप किस-किस सामान का प्रयोग कर सकते हैं? इनकी एक सूची बनाइए-

उत्तर: फूलों की पंखुड़ियाँ, पत्तियाँ, रंगीन मुर्ज आदि चीज़ों का प्रयोग रंगोली बनाने में किया जाता है।

भाषा की बात


1 पाठ मै आये हुए ऐसे चार चार शब्दो को छाँटिए जिनमे अनुस्वार अथवा अनुनासिक का प्रयोग किया गया हो –
अनुस्वार
(क )पोंगल
(ख) रंग बिरंगे
(ग) सुगंध
(घ) सुंदर

अनुनासिक
(क )माँ
(ख) खुशियाँ
(ग) बाँटते
(घ) वहॉँ

जीवन मूल्य

  • हाँ बेटे! ये त्योहार खुशियाँ बांटते हैं और हमें एक दूसरे के निकट लाते हैं।

1. गोपाल की तरह क्या आपने भी दादा-दादी के साथ कोई त्योहार मनाया है?

उत्तर: हाँ, मैंने अपने दादा-दादी के साथ होली का त्योहार मनाया है।

2. त्योहार हमें आपस में जोड़ते हैं। कैसे?

उत्तर: त्योहार के समय में देश-विदेश में काम करने वाले लोग अपने-अपने गाँव लौट आते हैं। इस दिन लोग अपने पुरानी शत्रुता भूल कर मित्र बन जाते हैं। त्योहार खुशियों का प्रतीक होने के कारण ये हमें आपस में जोड़ते हैं।

3. त्योहार हमारे भीतर कौन-कौन से गुणों को विकसित करते हैं?

उत्तर: त्योहार हमारे अंदर सामाजिक समायोजन का गुण विकसित करते हैं, समूह में कार्य करने की कुशलता के साथ-साथ लोक व्यवहार में भी हमें दक्षता प्राप्त होती है।

💬 🌟 Helping a friend? Share these answers:

Leave a Reply

✅ Link copied to clipboard!
📚 Share with Classmates
WhatsApp

📑 Chapter Navigation Directory

Add as a preferred source on Google
See ncertbookspdf.com first in Google Search