कक्षा 3 गणित मेला अध्याय 14, सूरजकुंड मेला: यह अध्याय सममिति (Symmetry), दर्पण-प्रतिबिंब, चित्र-निर्माण और मानचित्र-पठन की गणितीय अवधारणाओं पर आधारित है । इसमें सोनी और अवि अपने दादाजी-दादीजी के साथ फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में जाकर मोतियों की मालाएँ, कोलम रंगोली, बिल्ली का मुखौटा, दर्पण खेल और मेले के मानचित्र का अध्ययन करते हैं ।
कक्षा 3 गणित मेला अध्याय 14 (सूरजकुंड मेला): मुख्य बिंदु
मोतियों की माला और चालाक चित्रकार सोनी और अवि मेले में मोतियों की माला बनते देखते हैं जहाँ सोनी सममित माला बनाती है । सोनी चित्रकार से अपना आधा चित्र बनने पर जब वह ₹200 माँगता है, तो उसे ₹100 का नोट देकर बाकी ₹100 के लिए नोट के सामने आईना रखने को कहती है ।
कोलम रंगोली और बिल्ली का मुखौटा तमिलनाडु के स्टॉल पर अम्मा झोपड़ी के सामने कोलम रंगोली बनाती हैं तथा विद्यार्थी पुक्कलम और ऐपण रंगोली देखते हैं । बच्चे मोड़े हुए कागज़ पर एक तरफ बिल्ली का चेहरा बनाकर, बाहरी किनारे काटकर और रबड़ लगाकर बिल्ली का सममित मुखौटा बनाते हैं ।
दर्पण का खेल और असंगत चित्र बच्चे खींची गई रेखा पर दर्पण रखकर गोटियों के सही स्थान और प्रतिबिंब का परीक्षण करते हैं । इसके साथ ही 4 कोष्ठकों को लाल और 3 कोष्ठकों को नीले रंग से भरकर दर्पण प्रतिबिंब तथा असंगत चित्र पहचानने का अभ्यास किया जाता है ।
मेले का मानचित्र और चौपाल मेले में दादाजी-दादीजी के खो जाने पर बच्चे उद्घोषणा सुनकर मानचित्र की मदद से दुकानें, झूला और तालाब पार करते हुए चौपाल पहुँचते हैं । मेले से बाहर निकलने के लिए वे भुलभुलैया वाले पथ को पार करते हैं ।
अध्याय 14 के अभ्यास
- विद्यार्थी दी गई कोलम रंगोलियों को कागज़ पर बनाकर और मोड़कर दो समान आधे सममित भागों में विभाजित करते हैं ।
- विद्यार्थी मोड़ वाले कागज़ पर बिल्ली का चित्र बनाकर और काटकर आँख, नाक व मूँछ वाला सममित मुखौटा तैयार करते हैं ।
- विद्यार्थी मेले के मानचित्र में हस्तशिल्प दुकान, ए.टी.एम., चौपाल तथा निकास मार्गों की पहचान करते हैं ।
कक्षा 3 गणित मेला अध्याय 14 के प्रश्न-उत्तर (हल)
प्रश्न 1. सोनी और अवि अपने दादाजी-दादीजी के साथ हरियाणा के किस जिले में मेला देखने जा रहे हैं?
उत्तर: सोनी और अवि हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड मेले में जा रहे हैं।
प्रश्न 2. तमिलनाडु के स्टॉल पर अम्मा झोंपड़ी के सामने कौन-सी रंगोली बना रही थीं?
उत्तर: अम्मा झोंपड़ी के सामने 'कोलम' रंगोली बना रही थीं।
प्रश्न 3. अध्याय में 'पूक्कलम' और 'ऐपण' कला शैलियों का संबंध क्रमशः किन राज्यों से बताया गया है?
उत्तर: 'पूक्कलम' का संबंध केरल राज्य से तथा 'ऐपण' का संबंध उत्तराखंड राज्य से है।
प्रश्न 4. अवि का बिल्ली वाला मुखौटा सममित क्यों नहीं था?
उत्तर: अवि के मुखौटे में देखने के लिए केवल एक आँख की तरफ छेद बना था, इसलिए वह दोनों तरफ से एक समान (सममित) नहीं था।
कक्षा 3 अध्याय 14 PDF ऑनलाइन पढ़ें
अन्य अध्याय
- Previous: Chapter 13: समय-समय की बात
- All Maths (Hindi Medium) chapters and the other Class 3 books: Class 3 NCERT books 2026-27
FAQ
सोनी ने चालाक चित्रकार को पूरे ₹200 चुकाने के लिए क्या उपाय किया?
चित्रकार द्वारा आधा चित्र बनाकर ₹200 माँगने पर सोनी ने उसे ₹100 का नोट दिया । उसने चित्रकार से कहा कि बाकी पैसों के लिए नोट के सामने आईना रख ले ।
बिल्ली का सममित मुखौटा कागज़ की मदद से कैसे बनाया जाता है?
कागज़ को बीच से मोड़कर केवल एक तरफ बिल्ली का आधा चित्र बनाया जाता है और बाहरी किनारा काट लिया जाता है । कागज़ खोलने पर दोनों तरफ बिल्कुल एक जैसा सममित मुखौटा तैयार हो जाता है ।
सूरजकुंड मेले में खोए दादाजी-दादीजी को बच्चों ने कैसे ढूँढ़ा?
बच्चों ने उद्घोषणा सुनी कि दादाजी-दादीजी चौपाल में प्रतीक्षा कर रहे हैं । फिर उन्होंने मेले के मानचित्र की सहायता से चौपाल का मार्ग ढूँढ़कर उन्हें खोज निकाला ।
Updated 2026–27 NCERT Class 3 Books & Chapter-Wise PDFs
Looking for all chapters and the latest 2026–27 NCF NCERT textbooks for Class 3? Open any chapter below to download its official PDF or read our Read Online & Notes study guide, or visit the complete NCERT Class 3 Books PDF (2026–27 Main Page) for all subjects or All NCERT Books PDF (Class 1 to 12).
Class 3 Maths Book: Maths Mela 14 chapters
- Chapter 1: What’s in a Name? — Read Online & Notes
- Chapter 2: Toy Joy — Read Online & Notes
- Chapter 3: Double Century — Read Online & Notes
- Chapter 4: Vacation with My Nani Maa — Read Online & Notes
- Chapter 5: Fun with Shapes — Read Online & Notes
- Chapter 6: House of Hundreds – I — Read Online & Notes
- Chapter 7: Raksha Bandhan — Read Online & Notes
- Chapter 8: Fair Share — Read Online & Notes
- Chapter 9: House of Hundreds – II — Read Online & Notes
- Chapter 10: Fun at Class Party! — Read Online & Notes
- Chapter 11: Filling and Lifting — Read Online & Notes
- Chapter 12: Give and Take — Read Online & Notes
- Chapter 13: Time Goes On — Read Online & Notes
- Chapter 14: The Surajkund Fair — Read Online & Notes
Class 3 Maths Book (Hindi Medium): Ganit Mela 14 chapters
- Chapter 1: नाम में क्या है?
- Chapter 2: खिलौनों का आनंद
- Chapter 3: दोहरा शतक
- Chapter 4: नानी माँ के साथ छुट्टियाँ
- Chapter 5: आकृतियों के साथ आनंद
- Chapter 6: सैकड़ों का घर-1
- Chapter 7: रक्षाबंधन
- Chapter 8: उचित हिस्सा
- Chapter 9: सैकड़ों का घर-2
- Chapter 10: कक्षा उत्सव का आनंद
- Chapter 11: भरना और उठाना
- Chapter 12: लेन-देन
- Chapter 13: समय-समय की बात
- Chapter 14: सूरजकुंड मेला