DAV Class 6 Hindi Chapter 15 Parishram परिश्रम Question Answer

Get the solution of Class 6 Hindi Chapter 15 Parishram परिश्रम  Question Answer from here.

💬 📲 Share with Classmates & Study Groups:

कविता में से

1. कवि ने किसका गुणगान करने के लिए कहा है?

उत्तर: कवि ने श्रम का गुणगान करने के लिए कहा है।

2. कवि ने श्रम का सम्मान करने के लिए क्यों कहा है?

उत्तर: कवि ने श्रम का सम्मान करने के लिए इसलिए कहा है क्योंकि श्रम ही सभी प्रकार की सफलता की कुंजी है।

3. भारत को स्वर्ग के समान किस प्रकार बनाया जा सकता है?

उत्तर: प्रशासन व्यवस्था में सुधार, भ्रष्टाचार का निर्मूलीकरण, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाकर, तकनीकी रूप से भारत को समृद्ध कर कर, विज्ञान, अनुसंधान और अंतरिक्ष के क्षेत्रों में प्रगति कर कर और सभी को रोजगार के साधन जुटाकर हम भारत को स्वर्ग के समान बना सकते हैं।

4. स्तंभ ‘क’ और ‘ख’ को मिलाते हुए कविता की पंक्तियों को पूरा कीजिए-

उत्तर:

           ‘क’                                 ‘ख’

  1. श्रम की                      महानता पहचानो
  2. सौभाग्य विधायक            जन-जन का
  3. भारत को                    स्वर्ग समान करो
  4. नूतन विहान                   भू पर लाओ
  5. इसका सदैव                  ही ध्यान करो
  6. बुझने न पाए                 ज्योति श्रम की

बातचीत के लिए

1. ‘श्रमदान’ का क्या अर्थ है?

उत्तर: ‘श्रमदान’ का अर्थ है श्रम का दान अर्थात् हमें अपने पूरे जीवन में श्रम का दान करना ही पड़ता है।

2. कवि ने श्रम की महानता को पहचानकर क्या-क्या करने के लिए कहा है?

उत्तर: कवि ने श्रम की महानता पहचानकर यथा संभव अपने तथा समाज के भलाई के लिए श्रम करने को कहा है जिससे समाज को एक नई दिशा प्रदान की जा सके।

3. ‘श्रम की ज्योति बुझने न पाए’- इसके लिए कवि ने क्या कहा है?

उत्तर: ‘श्रम की ज्योति बुझाने न पाए’ इसके लिए कवि ने कहा है कि किसी भी स्थिति में हमें श्रम का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। श्रम ही सारी उन्नति और प्रगति का एकमात्र आधार है।

4. आपको किन-किन कामों को पूरा करने में बहुत परिश्रम करना पड़ता है?

उत्तर: मुझे अपने गृहकार्य परियोजना तथा संगोष्ठी पत्र प्रस्तुत करने में बहुत परिश्रम करन पड़ता है।

अनुमान और कल्पना

1. किसान मेहनत करके अन्न उगाता है और देशवासियों का पेट भरता है। कल्पना कीजिए और बताइए कि एक वैज्ञानिक अपने देश की सेवा किस प्रकार कर सकता है?

उत्तर: वैज्ञानिक दिन-रात मेहनत करके जीवन को सरल, सहज और आरामदायक बनानेवाले चीजों का आविष्कार कर सकता हैं जैसे मोबाइल, कंप्यूटर तथा अन्य वस्तुएँ। इस प्रकार वैज्ञानिक अपने देश की सेवा कर सकता है।

2. नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को पूरा कीजिए-

गीत सुरीले गाती चिड़िया सबका मन बहलाती चिड़िया

हमको रोज मीठे तान सुनाती चिड़िया

इधर-उधर से ही आ जाती चिड़िया

तिनका-तिनका उठाती चिड़िया

मेहनत करके घोंसला अपनी बनाती चिड़िया

हमको पाठ मेहनत का सिखाती चिड़िया

भाषा की बात

1. स्तंभ ‘क’ और ‘ख’ में कविता के शब्दों का मिलान करके उनके अर्थ समझिए-

         ‘क’                  ‘ख’

  1. दाता               हमेशा
  2. मुल्यवान          धरती
  3. धरा                कीमती
  4. सदैव             देने वाला

उत्तर: (1) देने वाला (2) कीमती (3) धरती (4) हमेशा

2. नीचे दिए गए शब्दों के उलटे अर्थ वाले शब्द कविता में से चुनकर लिखिए-

(क) दुख- सुख

(ख) दुर्भाग्य- सौभाग्य

(ग) अपमान- सम्मान

जीवन मूल्य

भारत को स्वर्ग समान करो

श्रमदान करो, श्रमदान करो

1. मनुष्य के सबसे अच्छे मित्र उसके दो हाथ हैं। जिनसे वह अपने देश/समाज को बदल सकता है। कैसे?

उत्तर: मनुष्य के सबसे अच्छे मित्र उसके दो हाथ हैं क्योंकि वो अपने हाथों के बदौलत अपने भाग्य का निर्माण खुद कर सकता है। अपने उर्वर मस्तिष्क से मिलने वाले सही दिशा निर्देश का अनुकरण कर अपने हाथों से उन कार्यों को पूरा कर कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकता है और अपने देश/समाज को बदल सकता है।

2. आपने अपने जीवन के लिए क्या लक्ष्य चुना है? इसे प्राप्त करने के लिए आप क्या-क्या प्रयास करेंगे? कक्षा में बताइए।

उत्तर: मैं अपने जीवन में एक आदर्श शिक्षक बनने का लक्ष्य चुना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मैं एड़ी-चोटी का जोर लगा दूँगा। पाठ को पूरी गहनता से आत्मसात करूँगा। शिष्टाचार और अनुशासन का पूरी ईमानदारी से पालन करूँगा, पुस्तकों को अपना प्रिय मित्र बनाऊँगा और हर शिक्षक का सम्मान करूँगा।

कुछ करने के लिए

1. आपको विद्यालय तथा घर में किन-किन कामों को पूरा करने के लिए श्रम करना पड़ता है? कामों की सूची बनाइए-

(क) विद्यालय में- गृहकार्य परियोजना कार्य संगोष्ठी पत्र आदि तैयार करने में मुझे ज्यादा परिश्रम करना पड़ता है।

(ख) घर में- बागबानी करने में घर की सफाई करने में तथा गाड़ियाँ धोने में मुझे ज्यादा परिश्रम करना पड़ता है।

2. ऐसे किन्हीं दो महान व्यक्तियों के नाम लिखिए जिन्होंने अपनी मेहनत से जीवन में सफलता प्राप्त की है-

उत्तर: डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, धीरू भाई अंबानी।

💬 🌟 Helping a friend? Share these answers:

2 thoughts on “DAV Class 6 Hindi Chapter 15 Parishram परिश्रम Question Answer”

    • धन्यवाद आपके सुझाव के लिए! हमने पाठ 15 ‘परिश्रम’ के सभी प्रश्न-उत्तर, जीवन मूल्य एवं भाषा की बात को डी.ए.वी. पाठ्यपुस्तक के अनुसार पूर्णतः अद्यतन और परिपूर्ण कर दिया है।

      Reply

Leave a Comment

✅ Link copied to clipboard!
📚 Share with Classmates
WhatsApp

📑 Chapter Navigation Directory

Add as a preferred source on Google
See ncertbookspdf.com first in Google Search