DAV Class 6 Hindi Chapter 12 दस आमों की कीमत Question Answer

Get the solution of Class 6 Hindi Chapter 12 दस आमों की कीमत Question Answer from here.

💬 📲 Share with Classmates & Study Groups:

पाठ में से

1. पिताजी भविष्य में बाहर जाने वाले नहीं हैं। स्वामीनाथन को ऐसा क्यों लगा?

उत्तर: स्वामीनाथन ने पिता जी को छोटे आंगन में धोती बनियान पहने खड़े देखा था जिसका मतलब होता था कि वे निकट भविष्य में कहीं बाहर जाने वाले नहीं है।

2. पिताजी ने स्वामीनाथन को क्या करने का आदेश दिया?

उत्तर: पिताजी ने स्वामीनाथन को पुस्तके झाड़ने और मेज साफ़ करने का आदेश दिया।

3. जब पिताजी ने स्वामीनाथन को पढ़ने के लिए कहा तो वह क्या सोच रहा था?

उत्तर: जब पिताजी ने स्वामीनाथन को पढ़ने के लिए कहा तो वह यह सोच रहा था की “यदि छुट्टियों में भी पढ़ाई करना जरूरी है तो छुट्टियां दी ही क्यों जाती है?”

4. नीचे दिए गए वाक्यों के लिए उचित उत्तर पर सही का निशान लगाइए-

(क) आधे घंटे बाद स्वामीनाथन पिताजी के कमरे में क्या लेकर बैठा था?

उत्तर: स्लेट-पेंसिल

(ख) पिताजी ने किसकी पुस्तक खोल रखी थी?

उत्तर: गणित की

(ग) स्वामीनाथन ने सवाल हल करने के बाद एक आम की कीमत कितनी निकाली ?

उत्तर: तीन बटा दो आना

बातचीत के लिए

1. स्वामीनाथन को झुंझलाहट क्यों हो रही थी?

उत्तर: जब स्वामीनाथन के पिता ने उसे गणित का सवाल हल करने को दिया जो की राम और कृष्ण के बीच कुछ आमों और पैसों के लेन-देन को लेकर था। वह सवाल उसे बिलकुल भी समझ नहीं आ रहा था। इसलिए स्वामीनाथन को झुँझलाहट हो रही थी।

2. स्वामीनाथन को कब लगा कि वह लाचार है?

उत्तर: जब स्वामीनाथन को पिता जी द्वार दिया गया गणित का सवाल बिल्कुल भी समझ नहीं आया और वह उसे हल नहीं कर पाया तो स्वामीनाथन को लगा कि वह लाचार है।

3. आप अपने पिताजी की किस वेशभूषा से समझ जाते हैं कि वे घर से बाहर जाने वाले है?

उत्तर: छात्र स्वयं करें।

4. आप किस विषय का गृहकार्य सबसे पहले करते हैं? और क्यों?

उत्तर: छात्र स्वयं करें।

5. छुट्टियों में पढ़ाई करना जरूरी है तो छुट्टियाँ दी ही क्यों जाती हैं? इस बारे आप क्या सोचते हैं?

उत्तर: मेरा मानना है कि छुट्टियों में मौज-मस्ती व खेलना-कूदना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी पढ़ाई करना भी है। इसलिए छु‌ट्टियों में खेलकूद के साथ-साथ थोड़ा समय पढ़ाई के लिए भी निकालना चाहिए ताकि पढ़ाई व खेलकूद के बीच संतुलन बना रहें।

अनुमान और कल्पना

  • क्यों बेटे! मेरे साथ क्लब चलोगे? स्वामी एक क्षण के लिए ओझल हुआ और फिर कोट-टोपी पहनकर प्रकट हो गया।

1. क्लब जाते हुए स्वामी को कैसा लग रहा होगा?

उत्तर: क्लब जाते हुए स्वामी को अच्छा लग रहा होगा।

2. उस समय स्वामी अपने पिता के बारे में क्या सोच रहा होगा?

उत्तर: उस समय स्वामी अपने पिता के बारे में सोच रहा होगा कि पिता जी मुझे बहुत प्यार करते है तभी तो मुझे अपने साथ क्लब ले जा रहे हैं।

भाषा की बात

1. नीचे दिए गए वाक्यों को सही शब्द द्वारा पूरा कीजिए-

(क) महात्मा के चेहरे पर तेज था। (तेज/तेज़)

(ख) भुवन का घोड़ा बहुत तेज़ दौड़ता था। (तेज़/तेज)

(ग) साँप का फ़न बहुत चौड़ा था। (फ़न/फन)

(घ) स्नेहा तो चित्रकारी के फन में माहिर है। (फन/फ़न)

2. नीचे दिए गए शब्द शब्द-कोश में जिस क्रम से आएँगे, उन्हें उसी क्रम से अंक दीजिये-

उत्तर: अख़बार, आँगन, कीमत, छुट्टी, निकट, निकलते, भयानक, शाम, सवाल, हल

जीवन मूल्य

  • देखो स्वामी मन तो करता है तुम्हारी खूब मरम्मत करूँ। तुम्हारी खोपड़ी में क्या भूसा भरा है?

1. स्वामी के पिता का इस तरह उसे डाँटना-फटकारना क्या सही है, क्यों?

उत्तर: स्वामी के पिता का इस तरह उसे डाँटना-फटकारना सही है क्योंकि बच्चे नासमझ होते हैं। वो शिक्षा के महत्व को नहीं समझते हैं। यदि उन्हें डाँटा नही जाएगा तो वे बिगड़ जाएगे, इसलिए बड़ो को बच्चों की शिक्षा का ध्यान तो रखना ही पड़ेगा क्योंकि शिक्षा हमारे जीवन का आधार है।

2. सभी का सम्मान करना चाहिए, चाहे वे छोटे हो या बड़े। हमें दूसरों के साथ बातचीत करते समय किस तरह की सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करना चाहिए?

उत्तर: यह कथन बिल्कुल सही है कि हमें सभी का सम्मान करना चाहिए, चाहे वे छोटे हो या बड़े। हमें दूसरों के साथ बातचीत करते समय सभ्य भाषा का प्रयोग करना चाहिए। वार्तालाप करते समय दूसरों के विचारों और भावनाओं की भी कद्र करनी चाहिए, उन्हें भी अपने विचार प्रस्तुत करने के पूर्ण अवसर प्रदान करने चाहिए और जहाँ तक हो सके कर्णप्रिय भाषा का ही प्रयोग करना चाहिए।


💬 🌟 Helping a friend? Share these answers:

6 thoughts on “DAV Class 6 Hindi Chapter 12 दस आमों की कीमत Question Answer”

    • नमस्ते छाया! बहुत खुशी हुई जानकर कि यह समाधान आपके लिए मददगार रहा। परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ!

      Reply

Leave a Comment

✅ Link copied to clipboard!
📚 Share with Classmates
WhatsApp

📑 Chapter Navigation Directory

Add as a preferred source on Google
See ncertbookspdf.com first in Google Search