DAV Class 6 Hindi Chapter 2 Question Answer Chitthi Ke Akshar

Get the solutions of DAV Class 6 Hindi Chapter 2 Question Answer Chitthi Ke Akshar (चिट्ठी के अक्षर).

पाठ में से

1. महिपाल सिंह द्वारा छापे गए साप्ताहिक समाचार-पत्र में क्या-क्या छपता था?

उत्तर: महिपाल सिंह द्वारा छापे गए साप्ताहिक समाचार-पत्र में कविताएँ, कहानियाँ, गाँव की बातें और किसानों के लिए जानकारी की भी बातें छपती थीं।

2. महिपाल सिंह ने लेखक को अपने घर आने का निमंत्रण क्यों दिया?

उत्तर: महिपाल सिंह ने लेखक को अपने घर आने का निमंत्रण इसलिए दिया क्योंकि लेखक से कविताएँ और कहानियाँ मँगवाने और अपने अख़बार में छापने के क्रम में उन दोनों के बीच अच्छी मित्रता हो गयी थी।

3. महिपाल सिंह से मिलने के बाद लेखक के मस्तिष्क में कौन-से प्रश्न कौंधने लगे?

उत्तर: महिपाल सिंह से मिलने के बाद लेखक के मस्तिष्क में अनेक प्रश्न कौंधने लगे- “क्या वह लिखावट इसी आदमी की थी? क्या यह बाएँ हाथ से इतने सुंदर अक्षर लिखता है?”

4. महिपाल सिंह ने बाएँ हाथ से लिखने का अभ्यास किस प्रकार किया?

उत्तर: महिपाल सिंह ने बाएँ हाथ से लिखने का प्रयास चार-पाँच साल तक किया। शुरुआत में उनके लिखे अक्षर टेढ़े-मेढ़े, दूर-दूर और अलग-अलग होते थे लेकिन उनके निरंतर अभ्यास से उनके अक्षर गोल-गोल और सुंदर होने लगे।

5. उचित उत्तर पर सही का निशान लगाइए-

(क) अखिलेश शर्मा जी को मिली चिट्टी में उन्हें अखबार के लिए क्या लिखकर भेजने को कहा गया था?

उत्तर: कविता

(ख) चिट्ठी के नीचे किसके हस्ताक्षर थे?

उत्तर: संपादक

6. पाठ के आधार पर नीचे कुछ कथन दिए गए हैं। सही कथनों के सामने सही का निशान और गलत कथनों के सामने गलत का निशान लगाइए-

(क) महिपाल सिंह चालीस वर्ष की उम्र तक फ़ौज में थे।

उत्तर: सही

(ख) एक बस दुर्घटना में उन्होंने अपना हाथ खो दिया।

उत्तर: गलत

(ग) महिपाल सिंह दैनिक अखबार के संपादक थे।

उत्तर: गलत

(घ) महिपाल सिंह की लिखावट बहुत सुंदर थी।

उत्तर: सही

(ङ) महिपाल सिंह ने अपने कार्यालय में अखिलेश शर्मा को बुलाया था।

उत्तर: गलत

बातचीत के लिए

1. चिट्ठी भेजने और प्राप्त करने के कौन-कौन से तरीके हैं?

उत्तर: चिट्ठी भेजने और प्राप्त करने के अनेक तरीके हैं जैसे- डाक व्यवस्था, कुरियर सेवाएँ, ई-मेल, मोबाईल मैसेज सुविधा तथा अन्य उपलब्ध एप्लिकेशन के जरिए चिट्ठी या संदेश भेजी या प्राप्त की जा सकती है।

2. आप चिट्ठी भेजने के लिए किस तरीके का इस्तेमाल करते हैं? उस तरीके की प्रक्रिया समझाइए।

उत्तर: मैं चिट्ठी भेजने के लिए ई-मेल का प्रयोग करता हूँ। ई-मेल भेजना सरल भी है, और शीघ्र ही प्राप्तकर्ता को मिल भी जाता है तथा पैसे की भी बचत होती है। इसके लिए आपके पास अपने ई मेल आई डी के अलावा प्राप्तकर्ता का भी ई-मेल आई डी होना जरुरी है। इस प्रक्रिया में कंप्यूटर या मोबाइल के अलावा इंटरनेट की भी आवश्यकता होती है।

3. आप कौन सा समाचार पत्र पढ़ते हैं? क्यों?

उत्तर: मैं ‘हिंदुस्तान’ अखबार पढ़ता हूँ क्योंकि इसमें छपे समाचारों की विश्वसनीयता में मुझे कोई संदेह नहीं है, साथ ही साथ इसमें छात्रों के लिए अनेक उपयोगी लेख, कहानियाँ और कविताएँ भी समय-समय पर छपती रहती हैं।

4. महिपाल सिंह ने अपना दायाँ हाथ कैसे खो दिया?

उत्तर: महिपाल सिंह जब फ़ौज में थे तो एक मोर्चे में वे अपने दुश्मनों पर निशाना लगा रहे थे तभी अचानक उनके सामने एक बम आकर फटा और उनका दाहिना हाथ कंधे तक उड़ गया।

अनुमान और कल्पना

1. यदि महिपाल सिंह अपना दायाँ हाथ खोने के बाद निराश हो जाते तो क्या होता?

उत्तर: यदि महिपाल सिंह अपना दायाँ हाथ खोने का बाद निराश हो जाते तो न ही वे साप्ताहिक अख़बार निकाल पाते और न ही हम उनके बारे में पढ़ रहे होते।

2. यदि लिखावट सुंदर न हो तो उसके क्या-क्या परिणाम हो सकते हैं?

उत्तर: यदि लिखावट सुंदर न हो तो हमारे लिखित भावों को कोई पढ़ नहीं पाएगा इसके अलावा एक छात्र के लिए सुंदर लिखावट का होना बहुत जरूरी है वरना परीक्षा में उसके कम अंक आएँगे।

3. ‘चिट्ठी के अक्षर’ कहानी के लिए कोई और शीर्षक बताइए।

उत्तर: ‘चिट्ठी के अक्षर’ कहानी के लिए ‘महिपाल सिंह का अखबार’ शीर्षक रखा जा सकता है।

भाषा की बात

2. नीचे दिए गए शब्द-समूहों में से विशेषण व विशेष्य अलग-अलग करके लिखिए-

                                   विशेषण       विशेष्य

(क) एक चिट्ठी                   एक           चिट्ठी

(ख) सुंदर लिखावट            सुंदर         लिखावट

(ग) साप्ताहिक अख़बार     साप्ताहिक    अख़बार

(घ) नियत तिथि                नियत        तिथि

3. शिक्षक या सहपाठियों की मदद से दोहा पूरा कीजिए-

करत करत अभ्यास के, जड़मति होत सुजान।

रसरी आवत जात तै, सिल पर परत निसान।।

जीवन मूल्य

  • महिपाल सिंह ने अपने जीवन में आई मुश्किल परिस्थिति का सामना दृढ़ निश्चय से किया और अपने अथक प्रयास से अपनी लिखावट को सुंदर बनाया तथा साप्ताहिक अखबार निकाला।

1. आपको महिपाल सिंह के जीवन से क्या प्रेरणा मिलती है?

उत्तर: हमें महिपाल सिंह के जीवन से यही प्रेरणा मिलती है कि लक्ष्य चाहे कितना भी कठिन क्यों ना हो, हमारे निरंतर प्रयास और दृढ़ निश्चय से सफलता अवश्य मिलती है।

2. आप अपने जीवन में आई मुश्किल परिस्थिति का सामना कैसे करेंगे?

उत्तर: हम अपने जीवन में आए मुश्किल परिस्थितियों का सामना हिम्मत और दृढ़ता से करेंगे। हम कभी भी हार नहीं मानेंगे और अपने निरंतर प्रयास तथा सूझ-बूझ से उस मुश्किल से उबरने का कोई न कोई हल जरुर निकाल लेंगे।

कुछ करने के लिए

1. दैनिक हिंदी समाचार-पत्रों के नाम लिखिए-

उत्तर: दैनिक जागरण, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान, प्रभात खबर।

2. किन्हीं तीन हिंदी समाचार-चैनलों के नाम लिखिए-

उत्तर: आज तक, इंडिया टीवी, जी न्यूज़।

 

Leave a Reply