DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Barasate Jal Ke roop Anek (बरसते जल के रूप अनेक) Question Answer

Get the question answer for DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Barasate Jal Ke roop Anek (बरसते जल के रूप अनेक).

Share with classmates & study groups

पाठ में से

1. दादाजी ने हाथ हिलाते हुए बच्चों को वापस आने का संकेत क्यों दिया?

उत्तर: दादाजी ने हाथ हिलाते हुए बच्चों को वापस आने का संकेत इसलिए दिया क्योंकि बादल गरजने लगे थे, बिजली चमकने लगी थी और कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू होने वाली थी। उन्हें डर था कि कहीं बच्चे बारिश में भीग न जाएँ।

2. दादाजी ने बारिश का आनंद कैसे लिया?

उत्तर: दादाजी ने बारिश का आनंद बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए तथा चाय और गरमा-गरम पकौड़े खाते हुए लिया।

3. ‘पाला’ क्या होता है?

उत्तर: जब अत्यधिक ठंड पड़ने लगती है तब वायुमंडल में मौजूद भाप जम जाती है और सुबह-सुबह भूमि या घास पर एक सफेद परत के रूप में दिखाई देती है । इसे ही पाला कहा जाता है।

4. हिमपात कहाँ और कब होता है?

उत्तर: बर्फ की वर्षा को हिमपात कहते हैं जो अत्यधिक ठंड होने पर पहाड़ी क्षेत्रों में होता है।

5. नीचे कुछ कथन दिए गए हैं। पाठ के आधार पर लिखिए कि ये कथन किसने कहे और किससे कहे-

(क) देखो! दादाजी बुला रहे हैं।

किसने कहा- अमन ने

किससे कहा- अपने दोस्तों से कहा

(ख) आज बहुत दिन बाद ओले पड़े हैं।

किसने कहा- दादाजी ने

किससे कहा- बच्चों से कहा

(ग) ये ओले क्या होते हैं?

किसने कहा-राघव ने

किससे कहा- दादाजी से कहा

6. पाठ के आधार पर नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) बच्चो! चलो। ओले पड़ रहे हैं।

(ख) इतने में राघव के गाल पर कुछ टप से गिरा।

(ग) कुछ ही देर में बादल भी गरजने लगे।

(घ) हल्की फुहारें सी पड़ रही थीं।

बातचीत के लिए

1. आपको कौन-सा खेल पसंद है? इस खेल को आप किसके / किनके साथ खेलना पसंद करेंगे?

उत्तर: मुझे हॉकी का खेल बहुत पसंद है। मैं इस खेल को अपने दोस्तों के साथ खेलना पसंद करूँगा।

2. आपको सबसे अच्छा मौसम कौन-सा लगता है और क्यों?

उत्तर: मुझे सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा लगता है क्योंकि इस मौसम में दिन छोटी और रातें बड़ी होती हैं। साथ ही साथ इस मौसम में बीमारियों के फैलने का खतरा भी बहुत कम रहता है।

3. बरसात होने पर आप क्या-क्या करते हैं?

उत्तर: बरसात होने पर मैं कभी-कभी हल्की बारिश में भीगता हूँ, कागज की कश्ती बनाकर पानी में बहाता हूँ तथा गरमा-गरम पकौड़े बनवाकर बारिश का मज़ा लेता हूँ।

4. ओलों के बनने और गिरने के बारे में दादाजी ने क्या बताया?

उत्तर: ओलों के बनने और गिरने बारे में दादाजी ने बच्चों को बताया कि शीत ऋतु में वायुमंडल में निहित जल की बूँदें झटके से ऊपर चली जाती है। ऊपर की हवा बहुत ठंडी होती है इस कारण से ये बूँदें जमकर ओले का रूप धारण कर लेती है। धीरे-धीरे इन पर बर्फ की परतें जमने लगती हैं और अधिक भारी होने की वजह से ओले के रूप में ये नीचे गिर जाती है।

अनुमान और कल्पना

1. अगर आप पहाड़ों पर घूमने गए हैं और अचानक हिमपात हो जाता है तो क्या होगा?

उत्तर: पहाड़ों पर घूमने के दौरान अगर अचानक हिमपात हो जाए तो जल्दी से सुरक्षित स्थान पर पहुँच जाना चाहिए और बेस कैंप तथा सुरक्षाकर्मियों को अपने स्थान की सूचना दे देनी चाहिए ताकि वे हमारे बचाव के लिए पहुँच सकें।

2. वर्षा न होने पर क्या होगा?

उत्तर: वर्षा न होने पर सूखे की स्थिति पैदा हो जाएगी। खाद्य संकट के अलावा जलाशयों में पानी का स्तर कम होने से जलीय जीवों का जीवन भी खतरे में पड़ जाएगा।

भाषा की बात

1. पाठ में आए ‘जोर’ तथा ‘बर्फ’ शब्दों में नुक्ते वाले अक्षर ‘ज’ और ‘फ’ का प्रयोग हुआ है। अब आप अपनी ओर से इनका प्रयोग करके चार-चार शब्द लिखिए-

ज़- जाली, गज़, ज़माना, तेज़

फ़- फ़न, साफ़, फ़ौज, फ़कीर

2. दादाजी ने चश्मा उतारा और वे बाहर बरामदे में आराम कुर्सी पर बैठ गए। इस वाक्य में ‘वे’ सर्वनाम ‘दादाजी’ संज्ञा के लिए आया है। अब आप पाठ में से कोई चार सर्वनाम शब्द छाँटकर लिखिए-

उत्तर: तुमने, उसने, वे, तुम

3. कुछ दिनों से बादल छाए हुए हैं। मगर बारिश नहीं हो रही है। इस विषय पर चित्रा और मानसी के बीच होने वाली बातचीत की कल्पना कीजिए और उन्हें संवाद के रूप में लिखिए-

चित्रा- मानसी! लगता है, आज बारिश ज़रूर होगी।

मानसी- मुझे तो ऐसा नहीं लगता।

चित्रा- क्यों?

मानसी- क्योंकि आकाश में बादल का नामो निशान तक नहीं है।

चित्रा- पर कल समाचार में बताया गया था कि आज बारिश ज़रूर होगी।

मानसी- न्यूज़ की सारी बातें सही नहीं होती।

चित्रा- मगर ठंडी हवा बह रही है इसका मतलब है कि कहीं बारिश हो रही है।

मानसी- तुम्हारा कहना तो ठीक है, चलो देखते हैं।

जीवन मूल्य

  • दादाजी ने समझाया कि जल ही जीवन है और उसके कुछ रूपों के बारे में जानकारी भी दी।

1. क्या आपको लगता है कि जल ही जीवन है? क्यों?

उत्तर: हाँ, मुझे ऐसा लगता है कि जल ही जीवन है। इसमें कोई दो राय नहीं कि हमारे शरीर का 70 प्रतिशत भाग जल से ही बना हुआ है और इसकी पूर्ति के लिए हमें निरंतर जल की आवश्यकता होती है। मनुष्य के अलावा भी सभी जीवधारियों और वनस्पतियों के लिए पानी अत्यंत आवश्यक हैं। इसलिए ऐसा कहा जाना कि जल ही जीवन है शत-प्रतिशत सही है।

2. हमें जल का संरक्षण कैसे करना चाहिए?

उत्तर: हमें जल के संरक्षण के लिए प्रतिदिन के घरेलू कामों में पानी का अपव्यय रोकना होगा इसके अलावा हम बारिश के पानी को भी संरक्षित कर सकते हैं। बड़े-बड़े उद्योगों द्वारा निकले निष्काषित द्रव्यों को नदी या अन्य जलाशयों में नहीं छोड़ा जाना चाहिए। पानी के संरक्षण हेतु हमें ज्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने होंगे ताकि बारिश भी सही से होते रहे।

कुछ करने के लिए

1. तीन दिनों का दिल्ली का सबसे अधिक और सबसे कम तापमान का ब्यौरा लिखिए-

2. छह ऋतुओं की सूची तैयार कीजिए-

उत्तर: वसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत, शिशिर

Share with classmates & study groups

Leave a Comment

Link copied to clipboard!
Share with Classmates
WhatsApp

📑 Chapter Navigation Directory

Add as a preferred source on Google
See ncertbookspdf.com first in Google Search